फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Mon, 01 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती स्थित जयश्री  टाकीज के मैदान पर सोमवार से श्रीमद् भागवत कथा शुरू हो गई। इससे पहले शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा का प्रारंभ राधाकृष्ण  मंदिर से हुआ और यह घंटाघर, सदर बाजार, गंज  चौराहा, सेंट्रल चौराहा, छिंगामल का बाग, गांधी पार्क चौराहा, स्टेशन रोड  होते हुए कथा पंडाल पर पहुंची। यहां वृंदावन से आई कथा वाचक साध्वी ब्रजकिशोरी  ने विधि विधान के साथ कलशों की स्थापना कराई।  कलश यात्रा के दौरान कथा के यज्ञमान नंदकिशोर राठौर, उनकी पत्नी मनोज कुमारी, चंद्रभान फौजी, उनकी पत्नी कृष्णा,  यज्ञपति संतोष कुमार आदि मौजूद थे।  संतोष कुमार ने बताया कि कथा दोपहर एक से शाम पांच बजे तक होगी। सुबह नौ से 11  बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का समापन दस फरवरी को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें