फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बार-बार लूटी आबरू, शरीर पर दिए गहरे जख्म...युवती के दर्द को मिला न्याय, कोर्ट ने दरिंदे को सुनाई ये सजा

Sat, 01 Nov 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में जिस युवती के साथ दुष्कर्म हुआ, उसके दोषी को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। दरिंदा युवती को अपने साथ दिल्ली ले गया था। उसकी कई बार आबरू लूटी, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में एडीजे एफटीसी प्रथम श्याम बाबू की कोर्ट ने युवती से दुष्कर्म के दोषी को दस साल कैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला थाना फरिहा से संबंधित है। 
विज्ञापन



वर्ष 2018 की है घटना
एक युवती ने रामू उर्फ आशीष निवासी चमनपुरा, फरिहा के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोप था कि वह कंप्यूटर कोचिंग करने फरिहा जाती थी। वहीं पर आशीष से मुलाकात हुई थी। आशीष वहां कॉस्मेटिक शॉप चलाता था। उसने नर्स का प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा दिया और 11 अगस्त 2018 को वह आशीष ने ट्रेन से दिल्ली चलने को बुला लिया। ट्रेन में सफर के दौरान नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद दिल्ली में एक स्थान पर ले गया। वहां दो दिन तक रखा और कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने पर पिटाई लगाई। 

ये भी पढ़ें -  UP: 50 फीट गहरे कुएं में समा गया मासूम रिहांश, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू, नहीं मिला सुराग...देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
इसके बाद 13 अगस्त 2018 को मथुरा तक साथ आया और वहां से फिरोजाबाद की बस में बैठा दिया। घर पर पहुंचने के बाद परिवार को वारदात के बारे में बताया और पुलिस थाने जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने साक्ष्यों व गवाही के आधार पर आशीष को 10 साल की कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

ये भी पढ़ें -   UP: ये तीन नहीं...ऐसे 450 लुटेरे, जिनके पुलिस ने जारी किए फोटो, माॅर्निंग वाॅक पर जाते हैं तो इन्हें पहचान लें

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें