फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कश्मीर में भी खनक सकेंगी सुहागनगरी की चूड़ियां

विज्ञापन
फिरोजाबाद में एक दुकान पर सजीं कांच की रंग बिरंगी चूड़ियां। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां जम्मू-कश्मीर में भी खनकती हैं। यहां से जम्मू काफी माल जाता है। चूड़ी बाजार ने अनुच्छेद 370 हटाने का स्वागत किया है। चूड़ी व्यापारी इस बात से खुश नजर आए कि भविष्य में यहां के व्यापारी कश्मीर में अपनी ब्रांच खोल सकेंगे।
विज्ञापन

फिरोजाबाद की चूड़ियां देश के कौने-कौने में जाती हैं। तकरीबन सभी राज्यों में यहां के कारोबारियों की ब्रांच (दुकान या शोरुम) हैं। कश्मीर और श्रीनगर में यहां से चूड़ी तो जाती है, लेकिन यहां के कारोबारियों की वहां अपनी कोई ब्रांच नहीं है।
कहते हैं कि जम्मू क्षेत्र में कठुआ, सपोर, उधमपुर आदि क्षेत्र में चूड़ी का काफी माल जाता है। कश्मीर और श्रीनगर के लोग जम्मू से ही कांच की चूड़ियां ले जाते हैं। जम्मू में चूड़ी का बड़ा कारोबार होता है। जम्मू से चूड़ी के व्यापारी भी यहां आते हैं। ट्रांसपोर्ट से यहां से जम्मू तक चूड़ियां जाती हैं। अब भविष्य में कश्मीर में भी चूड़ी की ब्रांच खोलने का रास्ता खुला है और श्रीनगर कश्मीर में सीधे चूड़ी का कारोबार कर सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार का फैसला अभूतपूर्व है। चूड़ी व्यापारी पूरे देश में कांच की चूड़ियों का व्यापार करते हैं। भविष्य में कश्मीर में भी चूड़ी की ब्रांच खोली जा सकती है।
आनंद अग्रवाल - चूड़ी व्यापारी
सरकार का फैसला एक देश एक संविधान की अवधारणा को मजबूत करता है। पूरी स्थिति तो बाद में साफ हो सकेगी, लेकिन यह तय है कि कश्मीर में सीधे व्यापार करने का रास्ता खुलने से चूड़ी कारोबार पर भी सकारात्मक असर पडे़गा।
नितेश अग्रवाल, चूड़ी व्यापारी।
मोदी सरकार का साहसिक फैसला इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अन्य राज्यों की तरह व्यापार करने का अवसर मिलेगा तो कांच उद्योग को भी लाभ होगा। होटलों से कांच के उत्पादों की अधिक डिमांड निकलेगी तो आर्डर कारोबारियों को भी मिलेंगे।
विज्ञापन

अजय सिंघल - कारखाना संचालक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें