फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हरियाणा से बिहार जा रही पांच लाख की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो17थाना द​क्षिण पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर, मौजूद बरामद शराब। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी कार से हरियाणा की 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि बिहार में शराब बंदी का फायदा उठाकर वे दो से तीन गुना अधिक कीमत पर बेचते थे और एक खेप से लाखों रुपये का मुनाफा कमाते थे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली कि दो शराब तस्कर कार से माल गोदाम के पास से गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार रितेश वर्मा निवासी पोहिला महुआ पार थाना बरहलगंज जिला गोरखपुर और जीशान निवासी सेनाकला थाना रिजोर जिला एटा को गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी में डिग्गी और सीटों के नीचे बने बाक्स में से हरियाणा मार्का की 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह हरियाणा से शराब लेकर बिहार में बेचने जा रहे थे। बिहार में इस शराब को तीन गुना अधिक दाम पर बेचते हैं। इससे उन्हें एक बार में आठ से 10 लाख रुपये का मुनाफा होता है। इससे पहले भी वह कई बार शराब की खेप बिहार में कर चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि 20 पेटी में 180 लीटर शराब के साथ दो तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध आबकारी और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें