फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुस्तैद पुलिस, एसपी ग्रामीण ने लिया जायजा

Fri, 26 Jun 2026 02:37 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने एटा तिराहा, रूकनपुर का दौरा किया।
विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-207-फीता लगाकर ताजिए की माप करते एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने एटा तिराहा, रूकनपुर का दौरा किया। उन्होंने अपने सामने फीते से ताजिए की लंबाई की माप कराई। निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचे मिलने पर ताजिए और अलम को छोटा कराने के निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि पूर्व में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में सभी ताजिएदारों, अलमदारों और मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित किया गया था। जिसमें स्पष्ट किया गया था कि कोई भी ताजिया या अलम जमीन से 10 फीट से अधिक ऊंचा नहीं बनाया जाएगा। इसके बावजूद कुछ स्थानों पर अधिक ऊंचे ताजिए बनाए जाने की सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें