फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बोझिया में रखे विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

Sat, 26 Apr 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बोझिया मोहल्ले में 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कई मोहल्ले में अंधकार छाया रहा।
विज्ञापन


शहर के बोझिया मोहल्ले में विद्युत विभाग का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। उसमें बृहस्पतिवार रात अचानक ही आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना मिलने पर दोनों ही विभागों की टीम मौके पर आ गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान क्षेत्र में अंधकार छाया रहा। एसडीओ विद्युत हरि सिंह ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में आई कमी को दुरूस्त करवाकर शुक्रवार शाम तक आपूर्ति को सुचारु करवा दिया गया है।
विज्ञापन


फोटो-06-विद्युत ट्रांसफॉर्मर में लगी हुई आग का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें