फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिक्षिका से लूट करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
घायल आरोपी को ले जाती पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में बुधवार को महिला शिक्षिका से लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली भी लगी है। आरोपी के पास से बाइक व तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

महावीर नगर निवासी मंजू से बुधवार को गली नंबर 5 में बाइक सवार ने लूट की थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार को आरोपी फिर किसी वारदात की अंजाम देने की फिराक में लालऊ रोड पर घूम रहा था। तभी सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी योगेन्द्रपाल सिंह ने चेकिंग शुरू की। एक बाइक पर युवक आते दिखा उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। तभी बाइक फिसल गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने नाम दिल्ली के नागलोई निवासी दीपक बताया है। आरोपी ने ही बुधवार को महिला से लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें