फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अज्ञात कारण से लगी आग, दो खोखे जलकर राख

Tue, 09 Apr 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज के गुंजन चौक पर सोमवार की देर रात अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते दोनों खोखे जल कर राख हो गए। साथ ही खोखे में रखा पूरा सामान भी जलकर राख हो गया।आगरा-इटावा हाईवे पर गुंजन चौक के पास सड़क किनारे धनीराम का खोखा रखा था। इस खोखे में वह नमकीन बिस्कुट आदि की बिक्री करते हैं। उनके खोखे के बगल में ही वारिस खान की पंचर की दुकान थी। जिस पर वह पंचर के साथ बाइक व साइकिल के टायर भी बेचता था। रात करीब 9 बजे अचानक से ही आग की लपटों से दोनों खोखे धधकने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता दोनों खोखों के अंदर रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें