फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बड़े सट्टा कारोबारी समेत सात जुआरी गिरफ्तार

Tue, 09 Apr 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एसएसपी फिरोजाबाद की सख्ती के बाद थाना पुलिस ने सट्टा-जुआ माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य सट्टा कारोबारी समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान किया है। सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक खाली मकान में दबिश दी। पुलिस के अनुसार जहां से पुलिस ने शहर का मुख्य सट्टा कारोबारी शकील मास्टर निवासी चक्कर वाली मस्जिद के समीप को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ तत्कालीन एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह के निर्देश पर भी पूर्व में सख्त कार्रवाई की गई थी। वहीं उसके अलावा पुलिस ने वारिस निवासी रुकनपुर, छोटे उर्फ जमीर खान निवासी जाफर वाली गली गढ़ैया मोहल्ला, इकलाख निवासी मोहल्ला गढ़ैया, अमित अग्रवाल निवासी फूलापुरिया बड़ा बाजार, शाबिर निवासी गढ़ैया, आजाद निवासी आदर्श टाकीज रूकनपुर को भी जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 55350 रुपये, 4 मोबाइल, 4 कैलकुलेटर, दो रजिस्टर सट्टा के लेखाजोखा वाले बरामद किए। सभी का पुलिस ने मेडिकल करवाकर चालान कर दिया।
विज्ञापन


रसूलपुर और रामगढ़ भी सट्टे का बड़ा केंद्र
रसलूपुर थाना क्षेत्र में जिले में सट्टे का बड़ा केंद्र है। लेकिन पुलिस अभी तक यहां पर ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। एसएसपी की सख्ती के बाद भी महज छोटे सट्टे का काम करने वालों को ही 13 जी के तहत पकड़कर जमानत दे दी जाती है। लेकिन बड़े सट्टे माफिया पहले की तरह की काम कर रहे हैं।


मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पकड़े गए अधिकांश आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। जिनका चालान किया गया है। अगर भविष्य में थाना क्षेत्र में कहीं ऐसी अवैध गतिविधि की पुनरावृत्ति होती है, तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें