फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिरोजाबाद-मक्खनपुर रेलखंड के पास कचरे में लगी आग

Wed, 25 Mar 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
देररात कचरा में लगी भीषण आग। विभाग स्रोत - फोटो : देररात कचरा में लगी भीषण आग। विभाग स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मक्खनपुर रेलखंड के बीच मंगलवार देर रात रेलवे ट्रैक के किनारे कचरे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के एसआई राम प्रकाश मीणा और प्रधान आरक्षक प्रेमपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद इंजीनियरिंग विभाग के मेट सोहनलाल और उनके स्टाफ ने संयुक्त प्रयास से रात करीब एक बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि आग रेलवे बाउंड्री के अंदर जमा कचरे में लगी थी और इसमें किसी भी प्रकार का आपराधिक हस्तक्षेप नहीं था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में रेलवे की किसी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा और न ही कोई जनहानि हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, समय रहते आग बुझा लिए जाने के कारण रेल संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह सामान्य रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें