फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में झूमर लाइट के गोदाम में लगी आग...दमकल ने पाया लपटों पर काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Thu, 02 Oct 2025 10:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। सूचना पर दमकल माैके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
गोदाम में आग से दहशत में आए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नई बस्ती नंद राम चौक इलाके में स्थित एक झूमर और लाइट के गोदाम में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगना बताया जा रहा है। दमकल कर्मी इसकी जांच में जुटे हैं। 
विज्ञापन


नई बस्ती नंद राम चौक स्थित गंगोत्री लाइट के नाम इलेक्ट्रॉनिक्स का शोरूम है। इसी परिसर में तीसरी मंजिर पर संचालक आशीष गुप्ता ने गोदाम भी बना रखा  है। रात को अचानक गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते आग ने पूरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। 

आग लगने की खबर से इलाके में खलबली मच गई और आस-पास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने शुरुआत में आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल रही थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


थाना दक्षिण इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि गोदाम के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें