फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवाहिता को जान से मारने की धमकी, पति पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मुकदमा लड़ रही एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने और मुकदमे वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बसई अरेला के गांव पुरा सुताहरी निवासी पीड़िता अनारकली का विवाह 17 अप्रैल 2019 को पहाड़पुर निवासी मनीष के साथ हुआ था। शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुरालीजन ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर 4 फरवरी 2023 को उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद पीड़िता ने आगरा न्यायालय में दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और भरण-पोषण का वाद दायर किया।
अनारकली का आरोप है कि 28 मार्च 2026 को जब वह अपनी बड़ी बहन होमश्री के साथ भरण-पोषण मुकदमे की तारीख से लौट रही थी, तभी शाम करीब छह बजे गाजीपुर के पास मनीष ने उनका रास्ता रोक लिया। मनीष ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि उसने दूसरी शादी कर ली है और मुकदमे वापस न लेने या शिकायत करने पर बोलेरो से सड़क हादसा कराकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें