फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत चेकिंग अभियान: विद्युत चोरी में 19 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग ने रामगढ़ क्षेत्र में बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजिलेंस की टीम के साथ एसडीओ खालिद अजीज के नेतृत्व में सुबह छह बजे रामगढ़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत विभाग ने की टीम ने कटिया को काटकर उपभोक्ताओं के विरुद्घ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीओ खालिद अजीज ने बताया कि विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ता और बकाएदार विद्युत विभाग के निशाने पर है। यह अभियान नियमित चलाया जाएगा।
स्मार्ट मीटर की योजना रही फेल
फिरोजाबाद। स्मार्ट मीटर की योजना विद्युत चोरी रोकने में फेल साबित हो रही है स्मार्ट मीटर तो लग लेकिन लाइन लॉस अभी घटा नहीं है। जिस इलाके में विद्युत विभाग की टीमें जाती हैं उन इलाकों में बिजली चोरी के मामले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम से मारपीट
सिरसागंज। बिल बकाया होने पर मोहल्ला भदेशरा में कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम के साथ मोहल्ले के लोगों ने मारपीट कर दी। इसमें एक संविदाकर्मी घायल हो गया। मौके से भाग कर विद्युत विभाग के लोगों ने अपनी जान बचाई और थाने में पहुंचकर घटना की तहरीर दी। अवर अभियंता दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया है कि वह अपनी विद्युत टीम के साथ मोहल्ला भदेसरा निवासी बकाएदार के घर पर बिजली बिल वसूलने और कनेक्शन काटने गए हुए थे कि तभी वहां पर मौजूद लोगों ने उनके ऊपर हमला कर गाली- गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में संविदा कर्मी आरिफ खान घायल हो गया। मारपीट के बाद विद्युत टीम थाने पहुंची और थाने में आकर आरोपियों के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया। विद्युत विभाग की टीम में कनेक्शन काटने के दौरान अनिल कुमार एवं संविदा कर्मियों में संजय कुमार, विष्णु मोहन, आरिफ खान, सोबरन, विनोद, सचिन और सोनू शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें