फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 22 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 22 Jul 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 22 लोगों के खिलाफ थाना नारखी में एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं शहरी क्षेत्र में 300 से अधिक कनेक्शन  चेक किए गए। 50 मीटर बदलने के साथ बकाए पर दो दर्जन से अधिक कनेक्शन काटे  गए।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण  क्षेत्रों में विद्युत टीमों द्वारा सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। एक्सईएन केके वर्मा के निर्देशन में रामनगर में डोर-टू-डोर कॉम्बिंग अभियान  में 108 कनेक्शन चेक किए गए। घर के अंदर लगे 23 मीटर बदले गए। एक दर्जन बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। मौके पर उपभोक्ताओं  की स्टेटस रिपोर्ट भरी गई। इस मौके पर एसडीओ एसएन सिंह, जेई अजय कुमार,  राजकुमार आदि मौजूद थे। इधर, एक्सईएन द्वितीय महेश चंद्रा के निर्देशन में अंबेडकर पार्क, सम्राट नगर में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर 200 कनेक्शन चेक  किए गए। बकाए पर 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शनन काटे गए। दो दर्जन मीटर अंदर से  बाहर लगाए गए। विद्युत टीमों को देखकर सैलई का पूरा मार्केट बंद हो गया। इस मौके पर एसडीओ सचिन गुप्ता, अनिल  कुमार, जेई अहमद हुसैन, वाईएस चौहान, एके वर्मा, डीके वर्मा मौजूद रहे। एक्सईएन  ग्रामीण आरबी रॉय के निर्देशन में नगला रामकुंवर फीडर के गांव नगला कूम  में विद्युत टीमों ने दस्तक दी। चेकिंग के दौरान कई घरों में कटिया डालकर  विद्युत चोरी पकड़ी गई। अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि विद्युत चोरी में 22 के खिलाफ थाना नारखी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस दौरान एसडीओ डीके गुप्ता,  प्रभारी जेई रविकांत महेशपाल, सियाराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें