फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन न मिलने पर 22 पंचायतघर और 37 शौचालयों का काम अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इसी वित्तीय वर्ष में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायतघर निर्माण संबंधी लक्ष्य पूरा कराने के लिए पंचायती राज विभाग ने दौड़ धूप तेज कर दी है। जिन ब्लाकों में पंचायतघर और शौचालय निर्माण को भूमि चिन्हिकरण नहीं हुआ है। शनिवार को डीपीआरओ ने इस बाबत हाथवंत ब्लाकों के कई गांव में दस्तक दी।
विज्ञापन

जिले में सभी 564 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय एवं 367 पंचायतों में पंचायतघर निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है। लक्ष्यपूर्ति 31 दिसंबर तक पूर्ण की जानी थी। लेकिन जिले में अभी 22 ग्राम पंचायतों में पंचायतघर एवं 37 पंचायतों में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए भूमि चिन्हिकरण का कार्य अधर में लटका हुआ है। भूमि चिन्हिकरण के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं होने की स्थिति में डीएम की नाराजगी के बाद पंचायती राज विभाग के अफसरों ने अब खुद जमीन चिन्हित करना शुरू कर दिया है।
डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा भूमि चिन्हिकरण को हाथवंत ब्लाक के पिथरौआ, गडौरा एवं बबाइन पंचायतों में पहुंचे। राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचे डीपीआरओ ने ग्राम सभा की भूमि की पड़ताल कराई। जानकारी के मुताबिक डीएम ने जिले में सामुदायिक शौचालय और पंचायतघर निर्माण की लक्ष्य पूर्ति इसी माह पूर्ण कराने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें