फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायका-ससुरीलजनों में मारपीट, दस के खिलाफ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर के ग्राम इंदरई में पति-पत्नी के मध्य हुआ विवाद उस समय उग्र हो गया जब पत्नी ने घटना की सूचना मायके वालों को दे दी। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग चुटैल हो गए। पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना मक्खनपुर के इंदरई के निवासी तारिक पुत्र बंटू खां का पत्नी रुबीना बेगम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान ससुरालीजनों द्वारा की गई मारपीट की जानकारी रूबीना बेगम ने अपने मायके एटा जलेसर नरहोली में दी। जानकारी होते ही मायके से पिता सहित भाई एवं रिश्तेदार पहुंच गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में लाठी-डंडे चले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ही पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेने के साथ शांतिभंग की कार्रवाई की है। इसमें तारिक पुत्र बंटू, रूबीना बेगम पत्नी तारिक, एटा के जलेसर नरहोली निवासी भूरे खां, रूबीना के भाई नफीस, शकील, वकील, शाकिर एवं थाना रामगढ़ के अजमेरी गेट निवासी नईम पुत्र शहजाद एवं एटा के अवागढ़ के नगला कल्यानी निवासी नेकसे पुत्र बाबू एवं हाथरस थाना चंदपा के फैमरी निवासी बली मोहम्मद पुत्र नन्ने खां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें