फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रणजी खिलाड़ी के लिए पेंशन की योजनाएं तैयार की जा रही है : यदुवंशी

विज्ञापन
फिरोजाबाद। ओम ग्लास में आयोजित यूपीसीए की बैठक में शामिल होने आए आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला का ? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट कमेटी और एपेक्स कमेटी की बैठक का आयोजन ओम ग्लास क्रिकेट मैदान में किया गया। इसमें आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला सहित यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट कमेटी के सचिव यदुवीर सिंह ने कहा कि यूपी में रणजी खिलाड़ी के लिए पेंशन की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। प्रदेश के सभी जनपदों से जिला कमेटी प्रतिनिधि इस बैठक में शिरकत करने के लिए सुहागनगरी आए थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए मंथन किया गया। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए नई-नई योजनाएं ला रहे हैं। यूपी में क्रिकेट का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है और प्रतिभाएं भी सामने निकलकर आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि भारत की अंडर-19 के कप्तान और उपकप्तान भी यूपी के हैं। बताया कि प्रतिभाशील खिलाड़ियों के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट कमेटी के सचिव यदुवीर सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर दिए हैं। जो कमियां हैं, उनमें सुधार किया जा रहा है। ताकि खिलाड़ी को किसी प्रकार का नुकसान न हों। उन्होंने कहा कि यूपी में रणजी खिलाड़ी के लिए पेंशन की योजनाएं तैयार की जा रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए लोगों ने भी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सवाल उठाए। अध्यक्षता यूपीसीए के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने की। इस दौरान यूपीसीए के सीओओ दीपक शर्मा, केशव लहरी, अहमद अली खान, अशोक, ईत्ती चतुर्वेदी, अजीज खा, संजय कपूर, राकेश मिश्रा, श्याम बाबू, अहमद अली खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें