फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जाम में फंसे ऑटो और ई-रिक्शा चालकों में मारपीट, वीडियो वायरल

Sat, 18 Apr 2026 08:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कोटला रोड मंडी समिति के पास शुक्रवार रात जाम के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड मंडी समिति के पास शुक्रवार को जाम के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ऑटो चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। रास्ता देने को लेकर शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में बदल गया। दोनों चालकों के बीच सड़क पर ही मारपीट होने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटला रोड क्षेत्र में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है, जिसके चलते इस तरह के विवाद सामने आते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें