फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला दयालनगर में मकान के बंटवारे को लेकर परिवार के लोग आपस में झगड़ गए। विवाद के दौरान लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव हुआ। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों का मेडिकल सरकारी ट्रॉमा सेंटर में कराया है।
विज्ञापन

दयाल नगर निवासी सत्यदेव एवं राम लखन के बीच मकान के बंटवारे को लेकर सोमवार सुबह विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की आपस में गाली गलौज के बाद लाठी डंडे चलने लगे। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। पथराव होने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।
मामला बढ़ता देख मोहल्ले के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप करके दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। मारपीट एवं पथराव किए जाने के दौरान दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों में आकाश पुत्र सत्यदेव, उसका भाई विकास, मां कमलेश देवी, अंकित तथा दूसरे पक्ष रामलखन की ओर से उर्मिला देवी, श्रीनिवास एवं अजीत कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर अनूप कुमार भारती ने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें