फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार पीड़ित महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फरिहा में बुखार से पीड़ित महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इस बीच चिकित्सक और स्टाफ क्लीनिक से भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन

फरिहा थाना क्षेत्र के गांव मढ़ा निवासी अंशु देवी (30) पत्नी रविंद्र कुमार पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिजन कस्बा फरिहा स्थित चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार को महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए लेकर आए थे। मृतका के पिता ओमकार का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे चिकित्सक द्वारा बेटी को दवा दी गई थी। दवा का सेवन करने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने के साथ ही बेहोश हो गई।
उपचार के लिए किसी अन्य चिकित्सक के पास ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी की मौत के बाद चिकित्सक और स्टाफ वहां से भाग गए। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर थानाध्यक्ष फरिहा विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत करा दिया। थानाध्यक्ष फरिहा विनय कुमार सिंह का कहना है कि महिला की मौत उपचार के दौरान हुई है। परिजन यदि चिकित्सक के खिलाफ तहरीर देते है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला की मौत का मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित के परिजन यदि शिकायत करतें है तो जांच कराई जाएगी। जांच में चिकित्सक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें