फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: भूमिगत विद्युत केबल में फॉल्ट, हवा में उछलीं कंक्रीट की पटिया

Tue, 06 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
धमाके के बाद उखड़ी पटिया। संवाद - फोटो : धमाके के बाद उखड़ी पटिया। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के पहले स्मार्ट रोड पर विद्युतीकरण को डाली गई भूमिगत केबल में सोमवार की रात को फॉल्ट हो गया है। फॉल्ट वजह से भूमिगत केबल वाले चैंबर ढंकने डाली गई कंक्रीट की पटिया हवा उछल गईं। गनीमत रही इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम द्वारा सुभाष तिराहा से रेलवे स्टेशन तिकोनिया तक स्मार्ट रोड का निर्माण कराया गया है। स्मार्ट रोड पर भूमिगत विद्युतीकरण के लिए साइड पटरी पर चैंबर बना कर उच्च ताप क्षमता वाली बिजली की केबल डाली गई है। सोमवार की देर रात को नगर निगम के मुख्य द्वार स्थित भूमिगत विद्युत केबल में जोरदार फॉल्ट हुआ। जोरदार फॉल्ट की वजह से चैंबर के ऊपर रखीं कंक्रीट की पटिया हवा में उछल गईं। गनीमत रही देर रात के कारण अत्यधिक व्यस्ततम स्मार्ट रोड पर कोई हादसा नहीं हुआ। आसपास के दुकान बांकेबिहारी एवं लाल सिंह के अनुसार बिजली केबल में फॉल्ट की आवाज काफी दूर तक सुनीं गई।
विज्ञापन


स्मार्ट रोड पर भूमिगत विद्युत केबल में फॉल्ट को ठीक कराया जाएगा। कार्यदायी संस्था को इस संबंध में हिदायत दी है।
आशीष शुक्ला, एक्सईएन निर्माण नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें