फिरोजाबाद। रविवार सुबह 8 बजे हाथवंत फीडर पर हुए फॉल्ट की वजह से निगम के नंदपुर और सैलई प्लांट की बिजली गुल हो गई। दोनों प्लांट करीब 5 घंटे बंद रहे। एक साथ दोनों प्लांट बंद हो जाने से शहरी क्षेत्र में शाम की पाली में शहर के करीब 20 से अधिक मोहल्लों के घरों में पेयजल आपूर्ति ठप रही।
हाथवंत बिजली फीडर का पैनल रविवार की सुबह अचानक फुंक गया। तेज आवाज के साथ ही हुए फॉल्ट के साथ ही नंदपुर इंटेक प्लांट एवं डब्ल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) की बत्ती गुल हो गई। सुबह करीब 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक दोनों प्लांटों पर पेयजल आपूर्ति को लगाई मशीन शांत रहीं। लोग पेयजल आपूर्ति के लिए निगम के जलकल विभाग में फोन घनघनाते रहे।