फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पानी पी रहे पिता को लगा करंट, बचाने गया पुत्र भी झुलसा, शोर मचाने पर जुट गई भीड़; अस्पताल में एक की माैत

Thu, 10 Apr 2025 08:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पानी पी रहा युवक करंट की चपेट में आ गया। पिता को बचाने में बेटा भी झुलस गया। पिता की माैत हो गई, बेटे की हालत गंभीर है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकोहाबाद में पानी पी रहे किसान को ट्रांसफॉर्मर से करंट लग गया। पिता को करंट लगा देख बचाने आए पुत्र भी उसकी चपेट में आ गया। पिता-पुत्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में भर्ती कराया गया है। जहां पिता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुत्र का उपचार जारी है।
विज्ञापन


 

थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव सलेमपुर-करखा निवासी लोकेन्द्र (56) बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे करीब थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नानेमऊ चौराहे के समीप आया था। वह पुलिया के पास पानी पी रहा था। जहां लगे हुए ट्रांसफॉर्मर से अरि्थंग का तार भी लगा हुआ था। पानी पीने के दौरान अचानक अरि्थंग के तार में करंट आ गया। इससे लोकेन्द्र को करंट लग गया।

 

पिता को करंट लगा देख पुत्र अमन (22) पिता को बचाने का प्रयास करने लगा। इस प्रयास में वह भी करंट की चपेट में गया। पिता-पुत्र के झुलसने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर थाना नसीरपुर पुलिस भी आ गई। उसने करंट से झुलसे पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।

 
विज्ञापन

लोकेन्द्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुत्र का उपचार जारी है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि लोकेन्द्र की मृत्यु हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के शिकायत करने के बावजूद विद्युत अधिकारियों ने इस तार को सही करने की जहमत नहीं उठाई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें