फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में उजड़ गया परिवार: पिता-पुत्र की मौत, दूसरे बेटे की हालत नाजुक; बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे

Thu, 15 Feb 2024 12:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

हादसे ने पूरा परिवार उजाड़ दिया। फिरोजाबाद में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि दूसरे बेटे की हालत नाजुक है। यह बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे। 
विज्ञापन
हादसे में उजड़ गया परिवार: पिता-पुत्र की मौत, दूसरे बेटे की हालत नाजुक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र में बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे बाइक सवार पिता को दो पुत्रों सहित जालिमपुर पेट्रोल पंप के पास बालू से भरे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पिता और छोटे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे पुत्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया। गुस्साएं परिजन ने जलेसर रोड पर आड़े-तिरछे ट्रैक्टर लगाकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ, एसडीएम और विधायक मौके पर पहुंचे। विधायक के आश्वासन पर परिजन ने चार घंटे बाद जाम खोल दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव मिलिक निवासी चंद्रपाल (70) रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। वह बृहस्पतिवार को अपनेे पुत्र बबलू (32) और बड़े बेटे राजकुमार के साथ बेटी दानवती की शादी के कार्ड बांटने के साथ कुछ अन्य काम से एक ही बाइक से जा रहे थे। चंद्रपाल के छोटे बेटे बबलू की तैनाती शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर सिग्नल हेल्पर के पद पर है। वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। बाइक बबलू चला रहा था, तभी जालिमपुुर पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से आ रहे बालू से भरे ट्रक ने बाइक सवार पिता पुत्रों को सामने से रौंद दिया।

हादसे की सूचना पर थाना पुलिस के साथ अधिकारी व परिजन मौके पर आ गए। गुस्साएं परिजन ने मौके से शव नहीं उठने दिए। पुलिस ने घायल राजकुमार को सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


शव रखकर लगाया जाम
हादसे के बाद गुस्साए परिजन मृतकों के शव सड़क पर रखकर बैठ गए और आड़े-तिरछे ट्रैक्टर लगाकर फिरोजाबाद-जलेसर मार्ग को जाम कर दिया। अधिकारियों के लाख समझाने के बाद भी परिजन नहीं हटे और डीएम एसएसपी को मौके पर बुलाने की बात करने के लगे। काफी देर बाद मौके पर एसडीएम टूंडला शिवध्यान पांडेय, सीओ टूूंडला अनिवेश सिंह के अलावा विधायक प्रेमपाल धनगर मौके पर पहुंच गए। परिजन को समझाने के बाद सरकारी सहायता का आश्वासन दिया है।


ट्रक चालक हुआ फरार
सीओ टूंडला अनिवेश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें