फिरोजाबाद।जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने सोमवार को किसानों को मक्का के शंकर प्रजाति के बीज का वितरण किया। उन्होंने कहा कि किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर शंकर प्रजाति के मक्का का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। शंकर मक्का को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अनुदान पर मक्का का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
जनपद के सभी विकासखंडों के राजकीय बीज भंडारों पर बायो सीड, न्यूज़िविड़ू, हिल इंडिया लिमिटेड, त्रिमूर्ति प्लांट साइंसेस कंपनियों के बीज उपलब्ध हैं। किसान अपनी पसंद अनुसार बीज प्रजाति चुनकर बीज मूल्य जमा कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। प्रदर्शन योजनान्तर्गत किसानों को एक एकड़ हेतु बीज मूल्य का शत प्रतिशत अनुदान व सामान्य वितरण योजना अंतर्गत अधिकतम दो हैक्टेयर खेत हेतु बीज मूल्य का 50 प्रतिशत अनुदान डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे खातों में जाएगा।