फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गेहूं खरीद के बाद 48 घंटे में किसानों का हो भुगतान

Fri, 15 Mar 2024 07:58 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं खरीद के बाद 48 घंटे में किसानों का हो भुगतान
विज्ञापन

- जिले को 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य, 2275 रुपया प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीद, लेबर के 20 रुपये भी देगी सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी फिरोजाबाद। डीएम रमेश रंजन ने कहा कि किसानों का सुगमता के साथ गेहूं की खरीददारी करें। किसानों का गेहूं की बिक्री करने के लिए अभी से पोर्टल पर पंजीयन कराया जाए। गेहूं खरीद के 48 घंटे में किसानों के बैंक खाते में भुगतान होना चाहिए।
जिलाधिकारी रमेश रंजन शुक्रवार ने अपने कार्यालय में सभी एसडीएम के साथ कृषि, राजस्व ग्राम्य विकास विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी बीडीओ, एडीओ को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र केे सभी ग्राम सचिवालयों पर पंचायत सहायकों के माध्यम से पहले से सभी किसानों का पंजीयन कराएं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रवीन प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि गत वर्ष 2023-24 की तुलना में इस बार वर्ष एमएसपी में 150 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। अब किसानों का गेहूं 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। किसानों द्वारा बोए गए रकबे में उत्पादित सौ क्विंटल गेहूं को सत्यापन से मुक्त रखा है। गेहूं की बटाईदार से भी खरीद हो सकेगी। मोबाइल क्रय केंद्र स्थापित किए जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को उतराई, छनाई, सफाई मद में लेबर को दी जाने वाली धनराशि 20 रुपये प्रति क्विंटल की प्रतिपूर्ति भी किसानों को की जाएगी। जिले में 67 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है डीएम ने केंद्र सरकार द्वारा पोषित डिजिटल मिशन ऑन एग्रीकल्चर घटक के अन्तर्गत प्रदेश में उगाई जाने वाली फसलों के रियल टाइम सर्वेक्षण के लिए एग्री स्टॉक योजना (ई खसरा पड़ताल) की समीक्षा की। इस दौरान एडीएम अभिषेक कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि एसपी सिह, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान कई एसडीएम के साथ अन्य अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें