फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेत की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
मृतक मदनलाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : मृतक मदनलाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
फरिहा (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के ग्राम साहूमई में शनिवार रात खेत की रखवाली करने गए 45 वर्षीय किसान मदनलाल का शव रविवार सुबह नहर की पटरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब ग्रामीण तड़के खेतों की ओर निकले। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, मदनलाल आवारा पशुओं से गेहूं की फसल बचाने के लिए रोजाना खेत पर ही सोता था। ग्राम प्रधान संतोष यादव ने अत्यधिक सर्दी (हार्ट अटैक या हाइपोथर्मिया) से मौत होने की आशंका जताई है। मृतक अपने पीछे दो बेटों और परिवार को रोते-बिलखते छोड़ गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें