फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रसूलाबाद में हनुमान मंदिर से पीतल के घंटे चोरी, श्रद्धालुओं में रोष

Sun, 21 Dec 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के रसूलाबाद में मंदिर से घंटे चोरी होने पर जांच करती पुलिससंवाद - फोटो : टूंडला के रसूलाबाद में मंदिर से घंटे चोरी होने पर जांच करती पुलिस संवाद
विज्ञापन
टूंडला। यमुना तलहटी के एक गांव स्थित हनुमान मंदिर से चोर मंदिर में लगे पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। मंदिर से दूसरी बार घंटे चोरी होने पर श्रद्धालुओं में रोष है। मंदिर के पुजारी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन



थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद में गांव के बाहर यमुना किनारे हनुमान मंदिर है। शनिवार शाम मंदिर के पुजारी लालजीत ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पास बने आश्रम में सोने चले गए। रविवार सुबह पांच बजे करीब पुजारी मंदिर की सफाई करने पहुंचे, तो घंटे गायब देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने मंदिर से घंटे चोरी होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। पुजारी ने बताया कि हनुमान मंदिर में पांच घंटे लगे हुए थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व इसी मंदिर से 2 जून को 10 घंटे चोरी कर लिए थे। ग्रामीण नौबत सिंह, कांशीराम, कालीचरन, डॉ. लक्ष्मी नारायन, राजवीर सिंह, राम कुमार, गौरी शंकर, बबलू ने रोष जताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा का कहना है कि मंदिर में घंटे चोरी होने की जांच की जा रही है, जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें