फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फसल की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 18 Jan 2026 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के विजयपुर नगला भाव सिंह में खेत की रखवाली करने गए किसान की फसल की रखवाली के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मवासी निवासी मुकुट सिंह (45) शनिवार रात खेत पर फसल की रखवाली करने को घर से गया था। रात्रि में उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रविवार को सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो किसान का शव पड़ा देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। उन्होंने इसकी सूचना किसान के परिजनों को दी। किसान की मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। इलाका पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी चमन शर्मा ने कहा कि किसान फसल की रखवाली करने गया था। शराब पीने का आदी था। उसकी गिरने से उसकी मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराके परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें