नई आबादी किशन नगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र अंतर्गत किशन नगर में शनिवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब ढाई लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित शकील राइन काम के सिलसिले में फर्रुखाबाद गए हुए थे और उनकी पत्नी मायके गई थीं। सूना घर पाकर चोरों ने मुख्य द्वार का कुंडा काटा और अलमारी में रखे सोने-चांदी के भारी जेवरात सहित 41 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे पीड़ित दंपती ने सामान बिखरा देख पुलिस को सूचित किया। पीड़ित की तहरीर पर रसूलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। संवाद