फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: लघुशंका कर रहे किसान को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 26 Aug 2024 11:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में परिजन के साथ दिल्ली जा रहा किसान कार से उतरकर लघुशंका कर रहा था। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि बाइक सवार को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी थाना भोगांव के विक्रमपुर निवासी रंजीत सिंह (55) अपने अन्य परिजन के साथ कार द्वारा आगरा होते हुए दिल्ली जा रहे थे। मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदुमई के पास कार रोककर लघुशंका को उतरे थे। सड़क किनारे खड़े ही थे। तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जबकि घायल को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया।
घायल बाइक सवार जिला बस्ती निवासी अंकुश पांडेय के साथ एक युवती भी थी। उसने अपना नाम खुशी बताया। दोनों सोनभद्र से बाइक से आगरा जा रहे थे। थाना प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजन की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें