फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 10 Sep 2024 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। आर्थिक तंगी एवं 4.50 लाख रुपये के सरकारी कर्जे से परेशान होकर एक किसान पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया। किसान की मौत से परिजन शोक में डूब गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा ने बताया कि भतीजा आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। थाना जसराना के गांव कटैना हर्षा निवासी सचिन कुमार (35) का शव सोमवार की सुबह उसके चाचा गुलाब सिंह ने खेत में मौजूद शीशम के पेड़ पर लटका देखा। शव को देख उनकी चीख निकल गई। उन्होंने मृतक की पत्नी के साथ अन्य लोगों को सूचना दी। वहीं आसपास के खेतों में कार्य कर रहे लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर थाना जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पूरे मामले की पड़ताल करने के साथ शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि सचिन कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उस पर केसीसी का कर्जा था। वहीं काफी समय से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान सचिन ने सोमवार की सुबह पेड़ पर लटककर जान दे दी है। युवक की मौत के बाद जहां उसकी पत्नी सुधा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, वहीं अपनी दो बेटियों एवं एक बेटे को पालने का संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने कहा युवक ने फंदे पर लटककर जान दी है। परिजन द्वारा आर्थिक तंगी के चलते फंदे पर लटकने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें