फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कर्ज से परेशान किसान ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी

Sat, 20 Apr 2024 07:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी
विज्ञापन

- कॉपरेटिव बैंक से एक लाख रुपये कर्ज लिया था, काफी दिन से तनाव में थे
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी (फिरोजाबाद)। शुक्रवार की शाम अपने खेत पर सो रहे एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। परिजन शाम को जब खेत पर खाना देने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन के मुताबिक किसान पर कॉपरेटिव बैंक का कर्जा था। जिससे वह तनावग्रस्त रहते थे।
विज्ञापन

रामवीर सिंह (54) गांव गोरखा गढ़ी रनछोर का निवासी था। वृद्ध अपने घर से दूर खेत में बनी मढैया में रहते थे। शुक्रवार की देर शाम को परिवारीजन गांव में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने को गए थे। इसी दरम्यान किसान ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उनकी मौत हो गई। परिजन को घटना की जानकारी उस वक्त हुई परिवार का सदस्य उसे खाना देने को पहुंचा। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। जिला अस्पताल में मौजूद मृतक के परिवारीजन विजय ने बताया कि मृतक पर कॉपरेटिव बैंक का करीब एक लाख रुपये का कर्जा था। जिसे चुकाने के लिए वह लंबे समय से तनावग्रस्त थे। एसओ नारखी राजेश पांडेय के अनुसार किसान के शव पोस्टमार्टम कराया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें