फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जंगली जानवर के हमले और दहशत से किसान को आया हार्ट अटैक, नाले के पास मिला था शव

Fri, 26 Dec 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एका। थाना क्षेत्र के नगला पसी में खेत की रखवाली करने गए किसान सुरेश यादव की मौत का मामला शुक्रवार को सुलझ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जंगली जानवर का हमला और उसके कारण पड़ा दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताया गया है। पुलिस का मानना है कि हमले के दौरान अत्यधिक डर जाने के कारण किसान का हृदय गति रुकी होगी।
विज्ञापन

नगला पसी के किसान सुरेश के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म मिले हैं, जो किसी हिंसक जंगली जानवर के दांतों और पंजों के हैं। पुलिस के मुताबिक, जब सुरेश नाले के पास थे, तभी किसी जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले से बचाव की कोशिश के दौरान वे इतने दहशत में आ गए कि उन्हें दिल का दौरा पड़ गया, जो उनकी मौत का अंतिम कारण बना। इंस्पेक्टर संजुल पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें