फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रामगढ़ क्षेत्र में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 26 Dec 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फरहा का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : फरहा का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के नूर नगर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मायका पक्ष ने इलाज में लापरवाही और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना मटसेना के नगला मुल्ला निवासी नफीस ने अपनी बेटी फरहा (21) की शादी नूरनगर निवासी अरमान के साथ नौ माह पहले की थी। फरहा आठ माह की गर्भवती थी। पति अरमान चूड़़ी छंटाई का कार्य करता है। ससुरालीजन शुक्रवार को फरहा की तबीयत बिगड़ने पर सौ शैया अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे महिलाओं में चीख पुकार मच गई। वहीं, जानकारी होने पर मायका पक्ष के लोग भी अस्पताल में आ गए। मृतका के मौसा इमरान ने बताया कि शादी के बाद से ही लगातार ससुरालीजन के द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। ससुरालीजन ने इलाज में लापरवाही बरती है, जिससे फरहा की मौत हो गई है। ससुरालीजन उसे अस्पताल लेकर आए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने इलाज में लापरवाही और मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी रामगढ़ संजीव कुमार दुबे का कहना है कि मृतका करीब आठ माह की गर्भवती थी उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मायका पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें