फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में हुई 928 मरीजों की जांच

विज्ञापन
जन आरोग्य मेले का शुभारंभ वयोवृद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रभादेवी बेनीवाल व अन्य - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। प्रदेश भर में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला कार्यक्रम के तहत टूंडला क्षेत्र में छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान 928 मरीजों की जांच की गई। साथ ही 105 लाभार्थियों के आष्युमान कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुल्हावली पर मेले का शुभारंभ वयोवृद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभा देवी बेनीवाल द्वारा किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुल्हावली पर आयुक्त आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार तथा जिलाधिकारी फिरोजाबाद चंद्र विजय सिंह द्वारा स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी ली तथा सुविधा का आंकलन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा लाभार्थियों से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में भी वार्ता की गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि टूंडला में 928 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। साथ ही छड़ियों तथा वॉकरों का भी वितरण किया गया। इसके साथ ही 105 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव कुमार दीक्षित, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे। सुनील पंवार, डॉ. पूनम, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अर्जुन सिंह, केदार सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवनाथ सिंह, उमेश शर्मा, संजय शर्मा, नारायण सिंह, रोहित उपाध्याय का सहयोग रहा।
विज्ञापन

7827 मरीजों ने स्वास्थ्य मेला में उठाया लाभ
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाए गए। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। 67 स्थानों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 7827 मरीजों ने लाभ उठाया। 492 मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य केंद्र उसायनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपर निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार दिली अग्रवाल ने उद्घाटन किया। वहीं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर वरिष्ठ महिला कार्यकात्रियों ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें