सिरसागंज। थाना अरांव क्षेत्र के भजेरा के पास सिरसागंज से घर लौट रहे किसान राजकिशोर (32) की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
गांव सलेमपुर निवासी राजकिशोर मंगलवार दोपहर सिरसागंज सब्जी मंडी में पैसे जमा करने गए थे और देररात तक घर न लौटने पर पत्नी रामरती और छोटे भाई कुलदीप ने उनकी तलाश शुरू की। बुधवार सुबह राहगीरों द्वारा सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि हादसे में बाइक के नीचे सिर दबने से किसान की मौत हुई है, और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद