फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से दी मातारानी को विदाई

Thu, 06 Apr 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
नवरात्र के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
जसराना में नौ दिन तक नवदुर्गा महोत्सव के बाद गुरुवार को पटीकरा नहर में मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों की आंखें नम हो गई। विसर्जन से पूर्व कस्बे मे शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

जसराना के मोहल्ला मझौआ में नवदुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। नौ दिन हवन कीर्तन के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। नवरात्र समाप्ति पर गुरुवार को विसर्जन से पूर्व कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान भक्तों के द्वारा लगाए जाने वाले जयकारों से पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया। बैंड की धुन पर मोहल्ला मझौआ से शुरू हुई शोभायात्रा घिरोर रोड, सीमेंट रोड, मोहल्ला भट्टपुरी, मोहल्ला शीशपुरी, पुरानी टंकी, सब्जी मंडी, शिकोहाबाद रोड, मोहल्ला बनियात, मुख्य बाजार, मुख्य चौराहा, मोहल्ला गाड़ीवान, एटा रोड, बाईपास चौराहा होते हुए पटीकरा पहुंची।  यहां युवाओं, महिलाओं, युवतियों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। इधर, नवरात्र पर पथवारी माता के मंदिर पर लगने वाले दो दिवसीय मेले का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह नागर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें