फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रिश्तेदार बनकर किया फर्जी कॉल, बीडीओ से ठगे 10 हजार रुपये

Sun, 14 Jan 2024 02:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रिश्तेदार बनकर साइबर ठगो ने एटा मारहरा ब्लॉक में तैनात बीडीओ से ऑनलाइन ठगी कर ली। बीडीओ ने ठग की बातों में आकर रूपये ऑनलाइन भेज दिए। पीड़ित की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।तिलकनगर निवासी मनोज कुमार शर्मा की तैनाती एटा के मारहरा ब्लॉक में बीडीओ के पद पर है। बीडीओ के पास बुधवार को एक कॉल आया, जिसमें खुद को बीडीओ का रिश्तेदार बताकर रुपये की जरूरत होने की बात कही। इसके बाद बीडीओ ने ठग की बातों में आकर 10 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। रुपये भेजने के बाद बीडीओ ने अपने विवेक का इस्तेमाल किया और घर पर फोन कर ऐसे किसी रिश्तेदार होने की जानकारी की। घरवालों ने भी ऐसे किसी भी रिश्तेदार होने की बात से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

बीडीओ ने पूरी बात परिवार के लोगों को बताई। बीडीओ की पुत्री ने थाना उत्तर में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें