फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eye Flu: फिरोजाबाद में एक महीने में बिक गई 3.60 करोड़ रुपये की आई ड्रॉप, तेजी से बढ़ रही बीमारी

Wed, 02 Aug 2023 07:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में आई फ्लू तेजी से बढ़ रहा है। इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां एक महीने में 3.60 करोड़ रुपये की आई ड्रॉप बिक गई।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में आई फ्लू तेजी से बढ़ रहा है...जांच करतीं डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में आई फ्लू तेजी से बढ़ रहा है। हर घर में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में ही 290 मरीजों की ओपीडी हुई, जो अभी तक रिकार्ड दर्ज है। 

विज्ञापन


वहीं, देहात क्षेत्रों में सीएचसी, पीएचसी के अलावा लोग मेडिकल स्टोर से भी सीधे आईफ्लू की दवा खरीद रहे हैं। इस कारण आई ड्रॉप के कारोबार में तेजी से उछाल आ गया। जुलाई में ही करीब 4.50 लाख आई ड्रॉप बिके हैं। इनकी कीमत 3.60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अब आई ड्रॉप की किल्लत शुरू हो गई है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।


यह भी पढ़ेंः- दिव्यांग दंपती का दर्द: साहब! ADA वालों ने उखाड़ फेंका खोखा, भूखों मर रहे बच्चे...मुझे अपनी दुकान लगा लेने दो
विज्ञापन

 

जिले में जुलाई के पहले सप्ताह से आंखों की बीमारी पैर पसारने लगी। देखते ही देखते आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ गया। मेडिकल कॉलेज में अक्सर 100 से 120 की ओपीडी हो रही थी। दो दिन पूर्व भी यह ओपीडी अधिकतम 220 थी। मंगलवार को नेत्र रोग ओपीडी में 290 मरीज पहुंचे। इसमें 220 मरीज सिर्फ आई फ्लू के थे।
 

थोक दवा विक्रेता प्रशांत राजोरिया के अनुसार जिले में 2800 से ज्यादा मेडिकल स्टोर हैं। प्रत्येक स्टोर से हर रोज औसतन 10 आईड्रॉप बिके हैं। एक माह में 4.50 लाख आईड्रॉप की बिक्री हुई। इसकी कीमत 3.60 करोड़ रुपये है। ड्रॉप की बिक्री में तेजी आने से अधिकांश मेडिकल स्टोरों पर स्टॉक खत्म हो गया है। ऑर्डर करने पर भी ड्रॉप उपलब्धता नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ेंः- रिवॉल्वर रानी: 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं...न किसी के बाप से डरते हैं' गाने पर बनाई रील; अब ढूंढ रही पुलिस

देहात क्षेत्रों की अधिकांश सीएचसी पर नेत्र रोग विशेषज्ञों की कुर्सी खाली है। ऐसे में लोग निजी चिकित्सकों के पास जा रहे हैं। या फिर सीधे ही मेडिकल स्टोर से मरीज दवा ले रहे हैं। स्वास्थ्य विगाग की टीमें भी क्षेत्रों में जाकर मरीजों को दवाएं वितरित कर रही हैं। औषधि निरीक्षक देशबंधु ने बताया कि मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई जा रही है कि कहीं महंगे दाम में आई ड्रॉप तो नहीं बिक रहा है। आंख के दवाओं की गुणवत्ता परखी जाएगी। ओवररेट दवाएं बेचने पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन

यह दिखते हैं लक्षण

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा उपाध्याय ने बताया कि आईफ्लू के मरीजों की आंखों में लालिमा, पलकों में सूजन और खुजली हो सकती है। पीला या पानी जैसा स्राव हो सकता है। पलकें चिपचिपी हो सकती हैं। बच्चों को बुखार हो सकता है। बचाव के लिए आंखों को साफ करने के लिए आई वाइप्स का इस्तेमाल करें। अपनी आंखें न मलें, सुरक्षात्मक व गहरे रंग के चश्मे का प्रयोग करें। कांटेक्ट लेंस के उपयोग से बचें। घरेलू उपचार या स्व-नुस्खे का उपयोग करने से बचें। अपनी आंखों में किसी भी ड्रॉप का उपयोग करने से पहले चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें