फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, इस हाल में मिली मासूम; परिजनों के उड़े होश

Sun, 15 Nov 2026 04:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवकों की हैवानियत के बाद किसी तरह सहमी और रोती हुई बच्ची अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। अपनी लाडली के साथ हुई इस दरिंदगी की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
child demo - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। रविवार को बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। तीन साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो युवक हर्ष और मोहित वहां पहुंचे और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर के सामने बने भूसे के कमरे में ले गए। आरोप है कि वहां आरोपियों ने बच्ची का मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना के बाद किसी तरह सहमी और रोती हुई बच्ची अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। अपनी लाडली के साथ हुई इस दरिंदगी की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, मेडिकल परीक्षण कराया गया
बच्ची के पिता ने थाना नारखी पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़िता बच्ची का मेडिकल परीक्षण करा लिया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें