उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जसराना थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को कैंटीन में शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह एवं देर रात तक शराब की बिक्री की सूचनाएं प्राप्त हो रही है। इसको लेकर शराब के ठेकों के पास निजी रुप से संचालित कैंटीनों पर छापेमारी एवं चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पचवा चौराहे के पास एवं सब्जी मंडी के पास अवैध रुप से शराब की बिक्री कर रहे हर्षित एवं सत्यवीर को हिरासत में लिया है। आबकारी निरीक्षक भूपेश कुमार सिंह ने कहा दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।