फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में आई महिला को मौत: गोमती एक्सप्रेस में बिगड़ी यात्री की तबीयत, स्टेशन पहुंचने से पहले चली गई जान

Mon, 23 Sep 2024 07:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गोमती एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री की तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन स्टेशन पहुंचती, उससे पहले ही महिला यात्री की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में ट्रेन में सफर के दौरान महिला यात्री की तबियत बिगड़ गई। ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंचती उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन


आगरा के थाना शमशाबाद अंतर्गत गांव नगला बीच निवासी 50 वर्षीय किरन कानपुर से टूंडला आने के लिए रविवार सुबह गोमती एक्सप्रेस के सामान्य कोच में सवार हुई थी। ट्रेन फिरोजाबाद से निकली तभी अचानक महिला यात्री की तबियत बिगड़ गई। सह यात्रियों ने इसकी जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन दोपहर 11.30 बजे करीब टूंडला स्टेशन पर पहुंची तथा मौके पर चिकित्सक पहुंचते उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस के उपनिरीक्षक सतेंद्र सिंह के मुताविक महिला ब्लड प्रेशर की मरीज थी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के फिरोजाबाद भेजा था। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर ले गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें