फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं जनपद में आज से शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) की परीक्षाएं आज से जनपद में शुरू हो रही हैं। बृहस्पतिवार को 10 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। हालांकि कक्षा दसवीं की कंप्यूटर और बारहवीं का पेंटिंग की परीक्षा होने के कारण केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या कम ही रहेगी।
विज्ञापन

जनपद के परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। एमजीएम स्कूल ढोलपुरा में प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र शर्मा के निर्देशन में बुधवार को सिटिंग प्लान तैयार किया गया। इधर, सेंट जोंस विद्यालय में फादर शाहजी जोसेफ के निर्देशन में भी तैयारियां चलती रही। सीट प्लान से लेकर परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। परीक्षा में निगरानी रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीबीएसई बोर्ड ने एक ऑब्जर्वर तैनात किया गया है।
पंजीकृत हैं 9053 परीक्षार्थी
जनपद में कक्षा दसवीं के 5168 परीक्षार्थी और कक्षा 12वीं के 3885 परीक्षार्थी पंजीकृत है।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय सुबह नौ बजे से सुबह 10 बजे तक रहेगा। सुबह 10 बजे के बाद किसी छात्र को केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी विद्यालय की ड्रेस पहनकर ही आएं।
विज्ञापन

दिनेश चंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य, एमजीएम स्कूल ढोलपुरा और जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई
पहली बार मिलेगा बदला हुआ पैटर्न
फिरोजाबाद। सीबीएसई ने इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई ने इस शैक्षिक सत्र से प्रश्नपत्रों में कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल किए हैं। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें