टूंडला। ट्रक में भरकर गोकशी के लिए ले जाए जा रहे गोवंश को बुधवार सुबह पुलिस ने बरामद कर लिया। ट्रक में भूसे की तरह भरे गोवंशों में से एक गोवंश की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बरामद गोवंश को मदावली स्थित गोशाला भेजा गया। हालांकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
टूंडला की चौकी चौकी राजा ताल प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने सूचना पर वैष्णो धाम मंदिर के निकट चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने एक ट्रक को रोका तो चालक ने ट्रक की गति और बढ़ा दी। पीछा करने पर घबराया चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। जांच में ट्रक के अंदर धान की भूसी के बीच गोवंश का छुपाकर ले जाया जा रहा था। ट्रक से करीब 21 गोवंश बरामद हुए।
सभी के मुंह, हाथ और पैर रस्सी से बांधे गए थे। भूसे की तरह ट्रक के अंदर भरे गोवंशों में से एक गोवंश की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। ट्रक से उतारे गए गोवंश का पशु चिकित्साधिकारी सुबोध कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें मदावली स्थित गोशाला पहुंचाया गया। वहीं मृत गोवंश को दफन करा दिया गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सूचना पर ट्रक से गोवंश बरामद किया है। बरामद ट्रक पर अंकित नंबर फर्जी है। इससे प्रतीत हो रहा है कि ट्रक चोरी का है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
प्रभाकर सागर, चार्ज थाना प्रभारी, टूंडला