ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक का शुभारंभ करते जीओसी मेजर जनरल सुमित राना । संवाद
- फोटो : ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक का शुभारंभ करते जीओसी मेजर जनरल सुमित राना । संवाद
फिरोजाबाद। पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की सुविधा बृहस्पतिवार को वृहद स्तर पर शुरू हो गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राना ने नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। नए भवन में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से मिल सकेंगी।
पॉलीक्लिनिक के ओआईसी कर्नल यासीन ने बताया कि नए भवन में मरीजों के पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श, दवा वितरण और जांच के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। बैठने, प्रतीक्षा करने के लिए पर्याप्त स्थान और लाभार्थियों के लिए सीएसडी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे जिले के बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। इस दौरान कर्नल प्रवन कुमार, कर्नल योगेश शर्मा, डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, डॉ. नीरज वर्मा, सुनील कुमार, सूबेदार परवीर सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद