विधानसभा चुनाव को कार्मिकों को ईवीएम का प्रशिक्षण जिले के 14 सेंटरों पर शुरू हो गया। कार्मिकों को ईवीएम के संचालन के साथ सील करने की विधि बारीकी से समझाई गई। प्रशिक्षण का क्रम देर शाम तक चला। सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण किया।
चुनाव के लिए कार्मिकों का प्रशिक्षण गुरुवार को सुबह दस बजे से सभी 14 सेंटरों पर शुरू हो गया। नगर निगम के पालीवाल हॉल में डीएचओ बलजीत सिंह के निर्देशन में कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। अपर आयुक्त प्रमोद कुमार के साथ अन्य स्टाफ पहुंचा। यहां 268 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सदर ब्लाक में डीओ अखिलेश पांडेय के निर्देशन में प्रशिक्षण दिया गया। यहां 450 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। हाथवंत में 180, सिरसागंज नगर पालिका में 344, टूंडला में 316, शिकोहाबाद में 425, जसराना में 260 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सिविल लाइंस विकास भवन में पीओ नेडा पीसी श्रीवास्तव के निर्देशन में 352 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा सभी कार्मिक 16 जनवरी तक प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त कर लें। प्रशिक्षण प्राप्त नहीं करने वाले कर्मचारियों की वेतन निकासी नहीं होगी।