फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ कर्मियों की कार पर लगी नीलीबत्ती उतरवाई

Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने चेकिंग की।
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान गुरुवार को पुलिस ने मध्य प्रदेश के एसटीएफ कर्मियों की गाड़ी पर लगी नीली बत्ती उरतवा दी। इस दौरान टीम एक कर्मचारी की हत्या के आरोपी को कानपुर की ओर लेकर जा रही थी।  
विज्ञापन

आगरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी प्रभाष्कर सागर पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी आगरा की ओर से आ रही नीली बत्ती लगी कार को पुलिस ने रोक लिया। कार के आगे और पीछे नंबर नहीं था। पूछताछ के दौरान कार में बैठे लोगों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में एसटीएफ कर्मी हैं। आईकार्ड दिखाने के बाद भी पुलिस ने कार पर लगी नीली बत्ती उतरवा दी। वहीं, एसटीएफ कर्मियों का कहना था कि वह हत्या के आरोपी को लेकर जा रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने उनको कोई राहत नहीं दी। इस दौरान पुलिस ने चार पहिया वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म के साथ बाइकों पर लगे सपा के चिह्नों को भी हटवा दिया। वहीं जसराना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान औछा चौराहे से दिनेश कुमार निवासी गांव धीमरी थाना जसराना को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें