फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनपार क्षेत्र का होगा हर संभव विकास : प्रो बघेल

Sun, 09 Apr 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र का होगा हर संभव विकास : प्रो बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाइनपार क्षेत्र की जनता के लिए सड़क, पानी, बिजली से लेकर आवास तक मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह बात पशुधन, लघु सिंचाई  एवं  मत्स्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने सीयर देवी माता मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में कही।  
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टूंडला शोभाराम के अहाते से लेकर बाजिदपुर तक सड़क का डाबरीकरण कराया जाएगा और साढ़े पांच मीटर की सड़क का चौड़ीकरण होगा। मछुआरा आवास का नाम बदलकर निषादराज आवास योजना प्रारंभ की गई है। पात्रों को तीन लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद टोल फ्री नंबर वितरित किया जाएगा। इससे पशु चिकित्सकों की टीम घर पर आकर पशुओं का उपचार करेगी।  
इस दौरान उनका क्षेत्रीय जनता ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।  जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, योगेश उपाध्याय, जिला मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा, कपूरचंद्र,  विक्रम सिंह आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा संतदास और संचालन डालचंद्र वर्मा एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

 वहीं, कैबिनेट मंत्री के सीयर देवी मंदिर पर भाजपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीहड़ी क्षेत्र में विकास की बहुत आवश्यकता है। गौशाला, कन्या डिग्री कालेज, खारे पानी की समस्या का समाधान शीघ्र ही कर दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, दक्षिण मंडल अध्यक्ष महीपाल निषाद, सत्यपाल वर्मा, प्रेमवीर सविता, कप्तान सिंह राजपूत, देवकरन दिलावर, कपूरचंद्र आदि रहे।
अपराध पर नियंत्रण ही प्राथमिकता
 क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। प्रदेश में लूट, अपहरण, डकैती, बलात्कार और हत्याएं न हो यह प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता है। उक्त बातें कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने नगर आगमन के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि योगी की सरकार में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भूमाफिया के विरुद्घ जल्द ही सख्त अभियान चलाया जाएगा। गलत तरीके से गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सभी का सम्मान करते हुए जनता की समस्याओं का निराकरण कराएं। इस दौरान वृंदावन गुप्ता, दीपक चौधरी, जयजीव पाराशर, दिनेश गुप्ता, विशाल जैन, सुनील पाठक, पुष्पेन्द्र गुप्ता, सुशील चक, पुष्पेन्द्र त्यागी, अंकित शर्मा, दीपक जाट, त्रिविक्रम शर्मा, सुशील पौनिया, विकास शर्मा, राजन सिंह निषाद, रामबहादुर चक आदि रहे।


 

ट्रेन के ठहराव के लिए मंत्री को ज्ञापन
टूंडला। जैन समाज ने महत्वपूर्ण तीर्थ महावीरजी राजस्थान के लिए आगरा-कोटा पैसेंजर ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन तक करने की मांग है। साथ ही उन्होंने रेलमंत्री सुरेश प्रभु के नाम कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा है।
यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बघेल को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि जैनियों का महत्वपूर्ण तीर्थ महावीर जी राजस्थान के जिला करौली में स्थित है। इसके लिए जैन समाज के लोगों को आगरा-कोटा पैसेंजर ट्रेन से जाना होता है। यदि ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन तक चलाया जाए तो जैन समाज के साथ ही कैला देवी मंदिर करौली जाने वाले माता के भक्तों को काफी राहत मिल सकेगी। इस दौरान धर्म जागृति संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त जैन, पंकज जैन, संदीप जैन, समुंद्र गुप्त जैन, जसवीर प्रसाद जैन, विष्णू जैन, प्रदीप जैन, नितुल जैन, आजाद जैन, शैलेन्द्र जैन आदि रहे। 

हिंदू युवा वाहिनी ने निकाली टूंडला में बाइक रैली
टूंडला (ब्यूरो)। हिंदू युवा वाहिनी ने रविवार को प्रदेश में योगी की सरकार बनने पर बाइक रैली निकाली। इसका शुभारंभ कंपनी बाग मैदान से कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने किया।   
इस मौके पर बघेल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश को एक नई दिशा मिलेगी। उनके मुख्यमंत्री बनने मात्र से ही गुंडे-माफिया ने प्रदेश छोड़ना शुरू कर दिया है। अवैध बूचड़खाने बंद होंगे। नगर अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली बाइक-टेंपो रैली कंपनी बाग से दीपा का चौराहा, मुख्य बाजार, बिहारी विलास, सब्जी मंडी से सुभाष चौराह से एटा रोड होते हुए आनंद पब्लिक स्कूल रिजावली चौराहा पर पहुंच कर समाप्त हुई।  
इस दौरान मुख्य अतिथि जगवीर सिंह तोमर, मंडल प्रभारी पीयूष सरन श्रीवास्तव, आनंद पाल सिंह तोमर, राजू धाकरे, सुशील यादव, विक्की यादव, प्रतिभा उपाध्याय, मंजू गौड, प्रवीन कुमार एड., पंकज सिंह गुर्जर आदि रहे। संचालन राजकुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें