फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर हुआ 3.99 लाख उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, तीन दिन का कार्य शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाइस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन अब अंतिम चरण में हैं। जनपद के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 3.99 लाख उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। एक लाख 71 हजार 977 उत्तर-पुस्तिकाएं मूल्यांकन से शेष रह गई हैं। तीन दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

सुहागनगरी में सात जनपदों की उत्तर-पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। शहर के एमजी गर्ल्स कॉलेज और पीडी जैन कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। छोटेलाल इंटर कॉलेज और एके कॉलेज शिकोहाबाद में इंटरमीडिएट की उत्तर-पुस्तिकाएं जांची गई। मूल्यांकन में 47 फीसदी शिक्षक अनुपस्थित रहे। इसके बाद भी जनपद ने मूल्यांकन कार्य में गति बनाए रखी। अधिकांश मूल्यांकन पूर्ण होने के कारण अब बंडल बनाना शुरु कर दिया है। डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि मूल्यांकन समय से पूरा हो जाएगा। 3.99 हजार उत्तर-पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। शासन की मंशा थी कि समय से पूरा मूल्यांकन कार्य करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें